Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

SpaceX  की लिस्टिंग के साथ ही मस्क की संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के पार

SpaceX  की लिस्टिंग के साथ ही मस्क की संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के पार
---Advertisement---

SpaceX की लिस्टिंग के साथ ही एलन मस्क की संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुकी है। अबतक दुनिया में कोई भी इंसान के पास कभी इतनी संपत्ति नहीं रही। यहीं नहीं लिस्टिंग के साथ ही SpaceX अमेरिका की छठी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। मार्केट कैप के आधार पर स्पेस एक्स की संपत्ति 2.1 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गई जो कि अमेजन की 2.6 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के करीब पहुंच गई है।

SpaceX की लिस्टिंग के साथ ही इस कंपनी में काम करने वाले 4 हजार से ज्यादा कर्मचारी करोड़पति बन गए। कर्मचारियों में कैंटिन में काम करने वाले से लेकर बड़े पोस्ट पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं। क्योंकि इन कर्मचारियों के पास स्पेस एक्स के शेयर हैं।

स्पेस एक्स एक रॉकेट बनाने वाली एलन मस्क की कंपनी है। टेस्ला और न्यूरालिंक की तरह ही स्पेसएक्स मस्क की कंपनी है जो कि रॉकेट और अंतरिक्ष से जुड़े कारोबार में है।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में पहले भी नंबर एक पर मस्क ही थे लेकिन अब उनकी संपत्ति इतनी ज्यादा हो गई कि पहले और दूसरे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बीच की खाई काफी बड़ी हो गई है। अगर रुपए में बात करें तो अरब, खरब, दस खरब से भी ऊपर नील तक एलन मस्क की संपत्ति पहुंच चुकी है।

मस्क के पास इतना धन है कि दुनिया कि 8 अरब से ज्यादा की आबादी में अगर उनकी संपत्ति वितरित की जाए तो दुनिया के हर आदमी को 11000 रुपए से ज्यादा दिया नगद मिलेंगे। स्पेस एक्स के आईपीओ में प्रति शेयर की कीमत 135 डॉलर थी जो कि शुक्रवार को 150 डॉलर पर लिस्ट हुई और 160 के ऊपर बंद हुई। आज इस खबर के लिखे जाने तक स्पेस एक्स के प्री-मार्केट भाव में 6 परसेंट का और उछाल देखा जा रहा है।

Also Read- भारत के लिए राहत की खबर, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment