Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Muzaffarpur: में करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, गांव में मातम

करंट
---Advertisement---

Muzaffarpur News: बिहार जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतनपुर केवल में शुक्रवार को करंट लगने से एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला घर के पीछे जलावन लेने गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर निवासी मिलन राय की पत्नी पिंकी देवी (30 वर्ष) अपने बेटे हंसराज के साथ सुबह घर के पीछे जलावन एकत्र कर रही थीं। इसी दौरान वे वहां स्थित एक बिजली पोल की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वहां मौजूद दो अन्य बच्चे किसी तरह बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया।

Also Read: Muzaffarpur: में करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, गांव में मातम

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस बिजली पोल से करंट फैला, उसमें लंबे समय से हरा जंगल (वाइल्ड बेल) लटक रहा था, जिससे तारों पर प्रभाव पड़ा था। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया और कहा कि यदि समय पर इसकी मरम्मत की गई होती, तो यह हादसा नहीं होता।

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही इस मामले में बरियारपुर थाना में आवेदन भी दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment