नंदुआ जिम विवाद ने लिया नया मोड़: थाने तक पहुंचा मामला

झारखंड के चास के चीरा चास थाना क्षेत्र स्थित नंदुआ स्थान के पास 1 मई 2026 को हुई झड़प अब एक बड़े विवाद में बदलती नजर आ रही है। इस मामले ने नया मोड़ तब लिया जब 4 मई को दोबारा मारपीट की घटना सामने आई और इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को और उलझा दिया। 1 मई को नंदुआ स्थान के पास दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद 2 मई को हर्ष पांडेय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी और आरोपियों की तलाश जारी थी।
4 मई को फिर मारपीट, मामला हुआ गंभीर
4 मई को आरोप लगा कि हर्ष पांडेय और उनके साथियों ने चास के वीणा रीजेंसी के पास आरिफ अंसारी के साथ दोबारा मारपीट की। घटना में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें थाना परिसर के अंदर मारपीट के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया।
परिजनों का आरोप है कि: जब वे थाना पहुंचे, तब आरिफ वहां मौजूद नहीं थे बाद में वे लॉकअप में घायल अवस्था में मिले। वीडियो बनाने के बाद ही उन्हें अस्पताल भेजा गया ।
पुलिस का पक्ष: आरोप निराधार
इस पूरे मामले पर प्रवीण कुमार सिंह (एसडीपीओ, चास) ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है- पुलिस के अनुसारआरिफ अंसारी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है,हर्ष पांडेय समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है





