Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Siwan में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

दो घायल
---Advertisement---

Siwan News: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कसदेवरा गांव के हनुमान मंदिर के समीप सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और गांव में मातम का माहौल पसर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवक पोखरा क्षेत्र में लगे मेले से लौट रहे थे। लौटते वक्त हनुमान मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ठेले में टक्कर मार दी। ठेला पलटते ही पीछे से आ रही बाइक उस ठेले से टकरा गई, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में शूरवीर गांव निवासी समीरूद्दीन खान के पुत्र इरफान खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हीरा यादव के पुत्र दिलीप कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

Also Read: Siwan में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

गांव में युवक की असमय मौत से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और स्थानीय लोग प्रशासन से दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment