Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

78 वर्ष की उम्र में पद्मश्री: सुजनी कला को जीवित रखने वाली निर्मला देवी बनीं प्रेरणा की मिसाल

On: July 24, 2025 12:16 PM
Follow Us:
सुजनी कला
---Advertisement---

Muzaffarpur News: जिले के गायघाट प्रखंड के भुसरा गांव की 78 वर्षीय निर्मला देवी को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से नवाज़ा गया है। यह न केवल गांव या जिले के लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। सुजनी कढ़ाई कला को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में उनके योगदान को इस सम्मान के रूप में सराहा गया।

add

आमतौर पर इस उम्र में जहां हाथ कांपने लगते हैं, आंखें कमजोर हो जाती हैं और चलना मुश्किल हो जाता है, वहीं निर्मला देवी ने इस धारणा को तोड़ते हुए यह साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति और जुनून हो तो उम्र सिर्फ एक संख्या है

वे पिछले 40 वर्षों से सुजनी कढ़ाई में सक्रिय हैं और महिला विकास समिति की अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने अब तक 750 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया है, जिससे न केवल उन महिलाओं को रोज़गार मिला, बल्कि उनकी जिंदगी भी संवरी।

Also Read: 78 वर्ष की उम्र में पद्मश्री: सुजनी कला को जीवित रखने वाली निर्मला देवी बनीं प्रेरणा की मिसाल

निर्मला देवी बताती हैं कि उन्होंने यह कला अपनी मां से सीखी। पुराने समय में उनकी मां फटे पुराने कपड़ों को जोड़कर बिस्तर के कवर बनाती थीं – वहीं से यह कला सीखने की शुरुआत हुई। उन्होंने इसे सीखते-सिखाते अब इसे एक आंदोलन का रूप दे दिया है।

दिल्ली से मिला पद्मश्री की सूचना का फोन पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब परिवार वालों ने मिठाई लेकर बधाई दी, तब उन्हें विश्वास हुआ कि उनका सपना सच हो गया है। उन्हें 25 अप्रैल को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया।

आज वे कहती हैं, “मैं अकेली शुरू हुई थी, अब सैकड़ों महिलाएं मेरे साथ जुड़ चुकी हैं और अपने पैरों पर खड़ी हैं।”

निर्मला देवी सचमुच एक “जीती-जागती प्रेरणा” हैं, जो यह सिखाती हैं कि परंपरा, हुनर और आत्मबल से देश और समाज को नई दिशा दी जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प - तड़प कर तोड़ा दम

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प – तड़प कर तोड़ा दम

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली , पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली ,पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

'दो बूंद जिंदगी की' की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

‘दो बूंद जिंदगी की’ की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

Leave a Comment