Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद जिले के 26 केंद्रों पर होगा पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा

धनबाद जिले के 26 केंद्रों पर होगा पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा
---Advertisement---

Dhanbad News: पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन धनबाद जिले के 26 केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन एवं एडीएम विधि-व्यवस्था पीयूष सिन्हा ने संयुक्त आदेश जारी किया है।

पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिगवाडीह, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज, झरिया गुजराती हिंदी हाई स्कूल, एसएसएनएमएस इंटर कॉलेज सिजुआ, सरस्वती विद्या मंदिर भूली सहित 26 सेंटरों पर रविवार, 18 मई 2025, को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सभी केंद्रों के लिए दंडाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी लाल बाल किशन नाथ साहदेव के नेतृत्व में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। उपखण्ड अधिकारी राजेश कुमार नियंत्रण कक्ष के वरिष्ठ प्रभारी होंगे।

Also Read: उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जेल सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

वहीं, परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, स्मार्ट वॉच व अन्य सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की जाएगी और हर अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक हाजिरी ली जाएगी।

Also Read: Dhanbad News: माधवी मिश्रा ने किया बैंक मोड़ फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment