Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोड्डा में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत, क्लीनिक छोड़कर भागे डॉक्टर

गोड्डा में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत, क्लीनिक छोड़कर भागे डॉक्टर
---Advertisement---

झारखंड के गोड्डा जिले में  सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के केडोबाजार स्थित सनलाइफ हेल्थ केयर में ऑपरेशन के दौरान एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  सूचना मिलते ही सुंदरपहाड़ी और राजाभीठा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाने की कोशिश की  पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। प्रशासन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. पूरे मामले पर गोड्डा के सिविल सर्जन डॉक्टर सुभाष शर्मा ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। घटना स्थल पर जाकर जांच कर रहे है। जो भी इसमें दोषी पाए जायेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतका की पहचान

मृतका की पहचान रतनपुर कुसुम घाटी निवासी मीरा मालतो के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि वह अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थीं। राहत की बात यह है कि नवजात बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। मीरा मालतो आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय से थीं, जिसके कारण इस घटना को लेकर सामाजिक और संवेदनशील पहलू भी जुड़ गया है।

परिजनों का आरोप: लापरवाही से गई जान

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि प्रसव के दौरान क्लीनिक द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई.. उनका कहना है कि:ऑपरेशन के दौरान सही चिकित्सकीय व्यवस्था नहीं थी और योग्य डॉक्टर और पर्याप्त सुविधाओं का अभाव था.क्लीनिक कथित रूप से फर्जी तरीके से संचालित हो रहा था..

सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन

घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने केडोबाजार से सुंदरपहाड़ी मुख्य सड़क को जाम कर दिया. इस दौरान क्लीनिक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई. विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों पर रोक लगाने की मांग की है।

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और निजी क्लीनिकों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए है अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment