Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सांसद खेल महोत्सव की तैयारी तेज, देवघर में होगा भव्य आयोजन

सांसद खेल महोत्सव की तैयारी तेज, देवघर में होगा भव्य आयोजन
---Advertisement---

Deoghar News: खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बुधवार को गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई। बैठक में डीएसए अध्यक्ष सुनील खवारे और आशीष झा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरों के अनुसार, यह भव्य खेल महोत्सव गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 8 अक्टूबर से शुरू होकर मध्य नवंबर तक चलेगा। इस आयोजन के दौरान युवाओं और स्थानीय प्रतिभागियों के लिए फुटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो जैसे लोकप्रिय खेलों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।

Also Read: Bihar News: CM Nitish Kumar ने 16 लाख मजदूरों को दी आर्थिक राहत, खातों में भेजे 802 करोड़ रुपये

बैठक को संबोधित करते हुए डीएसए अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में खेल एक नई दिशा ले रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए अवसर और मंच प्रदान करना है।”

इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल खेल प्रतिभाओं की पहचान करना है, बल्कि युवाओं को नशे की लत और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से दूर, खेलों के प्रति प्रेरित करना भी है। यह आयोजन स्थानीय युवाओं और स्कूल-कॉलेज के छात्रों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment