Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजपाल यादव को फिल्म ‘अता पता लापता’ के चलते जाना पड़ा तिहाड़ जेल, आज मिल सकती है जमानत

राजपाल यादव को फिल्म 'अता पता लापता' के चलते जाना पड़ा तिहाड़ जेल, आज मिल सकती है जमानत
---Advertisement---

हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों एक गंभीर कानूनी और आर्थिक संकट के कारण सुर्खियों में हैं। अपनी हास्य भूमिकाओं से दर्शकों को हंसाने वाले अभिनेता को एक पुराने चेक बाउंस मामले में सजा भुगतनी पड़ रही है। उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा। आज कोर्ट में सुनवाई होनी है और उम्मीद की जा रही है कि उन्हें जमानत मिल सकती है।

साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही जिसके चलते वे तय समय पर कर्ज नहीं चुका सके। इसके बाद जारी किए गए चेक बाउंस हो गए और मामला अदालत तक पहुंच गया।

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में सख्त रुख अपनाया। अदालत के आदेशों का पालन न करने और बकाया राशि का भुगतान समय पर न करने के कारण उन्हें छह महीने की सजा सुनाई गई। आखिरकार उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल जाना पड़ा।

इस घटनाक्रम ने फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसकों को भी चौंका दिया। कई कलाकारों और सामाजिक हस्तियों ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है। कुछ कलाकारों ने उन्हें आर्थिक मदद देने की घोषणा की वहीं कुछ लोगों ने उन्हें नए प्रोजेक्ट्स में काम देने की बात कही।

9 करोड़ रुपये का लोन न चुका पाने के बाद उन्हें कोर्ट के आदेश पर सरेंडर करना पड़ा। 12 फरवरी यानी आज राजपाल की जमानत अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई होगी। राजपाल यादव और उनके परिवार को पूरी उम्मीद है कि आज उन्हें बेल मिल जाएगी और वे तिहाड़ जेल से छूट जाएंगे।

Also Read- नए लेबर कोड के विरोध में आज भारत बंद, देश के 10 बड़े ट्रेड यूनियनों ने मिलकर किया है ऐलान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment