11 हजार वोल्ट के चपेट में आने से रिटायर्ड हवलदार (Retired Havildar) की मौत हो गई है। घटना के बाद बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। मौत के बाद बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है। रिटायर्ड हवादार (Retired Havildar) खेती में सहयोग करने के लिए अपनी बेटी की घर कोचाटोला आया हुआ था। मृतक 62 वर्षीय Retired Havildar बिरजू हेंब्रम पाकुड़ जिला के अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव का रहने वाला था।

गोपीकांदर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का बेटा अरबीनाथ हेंब्रम ने बताया कि पिता बुधवार को ही बड़ी बेटी सिलवंती हेंब्रम के घर आया था। खेत में काम करने के बाद वापस सड़क की ओर लौट रहा था।
खेतों के बीच में ही 11 हजार वोल्ट का तार जमीन से तीन फीट ऊपर झूल रहा, जिसकी जानकारी उनको नहीं थी और धूप के कारण अच्छे तरीके से दिखाई भी नहीं दे रही है। तार के संपर्क में आते ही वह चिपक गया। इसी बीच बिजली मिस्त्री को फोन किया गया, जिसके बाद बिजली कनेक्शन काटा गया। घटनास्थल पर ही पिताजी की मौत हो गई।
बिजली विभाग की लापरवाही देखनी हो तो ओडमो पंचायत का दौरा करना होगा। कही खेत में तार जमीन को चूम रहा है तो कहीं के बिजली खंभे दिशाओं को माप रहा है। सैकड़ों बिजली खंभे एक तरफ झुक गया है। बिजली के हाई वोल्ट तरंग दौड़ने वाली तार जमीन से कुछ दूरी पर झूल रहा है। मौत होने के बाद बिजली विभाग ने दो तीन दिनों से हो रही पानी के कारण तार झूलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है।
फिलहाल बिजली कटने से चार गांव में अंधेरा हो गया है। कोचाटोला में घटनास्थल पर बिजली का तार जमीन से महज तीन फीट ऊंचा में झूल रहा है। इसकी जानकारी बिजली विभाग को कई बार दिया गया लेकिन कोई पहल नहीं हुआ। अंततः लापरवाही ने एक की जान ले लिया है।
इसे भी पढ़े – गिरिडीह में बिना छत (Roof) के रहने पर मजबूर गरीब परिवार,गांव के विद्यालय में ले रहे है शरण





