Shibu Soren Health— झारखंड के वरिष्ठ नेता और झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें डायबिटीज, किडनी और हृदय से संबंधित समस्याओं के चलते 19 जून से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है।
परिवार सूत्रों के अनुसार, उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर लेकिन चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं किया है।
Also Read: Bokaro: चंदनकियारी में गवई बराज की नहर फिर टूटी, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
शिबू सोरेन, जिन्हें ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता है, झारखंड की राजनीति के सबसे अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों से वे विभिन्न बीमारियों से ग्रसित रहे हैं, लेकिन हालिया तबीयत बिगड़ने के बाद उनका इलाज लगातार चल रहा है।
झारखंड सहित पूरे राज्य में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चिंता का माहौल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।