Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Shravani Mela: कांवरिया पथ पर दिखी भक्ति और आस्था की अनोखी छटा

On: July 18, 2025 3:47 PM
Follow Us:
कांवरिया पथ पर दिखी भक्ति और आस्था की अनोखी छटा
---Advertisement---

Deoghar News: श्रावण माह में देवघर का श्रावणी मेला धार्मिक आस्था और भक्ति का प्रतीक बन चुका है। इस दौरान कांवरिया पथ पर जो दृश्य देखने को मिलता है, वह मन को अत्यंत भावुक कर देता है। गेरुआ वस्त्रों में लिपटे हजारों कांवरियों का समूह, कंधों पर कांवर और हर-हर महादेव के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

इसी क्रम में शुक्रवार को पटना सिटी के युवाओं के एक बड़े ग्रुप ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस ग्रुप में लगभग 400 लोग एक साथ कांवर लेकर चल रहे थे। खास बात यह रही कि इनके कांधे पर एक 54 फीट लंबा भव्य कांवर था, जिसे चांदी से सजाया गया था। इस कांवर में माँ दुर्गा, भगवान शिव सहित अनेक देवी-देवताओं की तस्वीरें भी लगी थीं, जो इसे और भी दिव्य बना रही थीं।

कांवर यात्री सुजीत कुमार ने बताया कि यह विशेष कांवर चांदी से बना हुआ है और जल उठाने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी की गई थी। कांवर की भव्यता और आस्था को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग कांवर को श्रद्धा से देख रहे थे और कई लोग पूजा-पाठ करते भी नजर आए।

Also Read: Shravani Mela: कांवरिया पथ पर दिखी भक्ति और आस्था की अनोखी छटा

श्रावणी मेला में कांवरिया पथ का यह दृश्य, जहां एक ओर प्राकृतिक हरियाली है और दूसरी ओर श्रद्धालुओं का उत्साह, सचमुच में यह यात्रा को अत्यंत रमणीय और अविस्मरणीय बना देता है। कांवर यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यह आस्था, एकता और समर्पण का पर्व बन चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन का प्लान, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रांची में रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: एडिटर इन चीफ मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 16 अगस्त के CM आवास घेराव की खबर को बताया भ्रामक, 15 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 16 अगस्त के CM आवास घेराव की खबर को बताया भ्रामक, 15 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

Leave a Comment