प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के सफल क्रियान्वयन के उपलक्ष्य में रांची के शौर्य सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के PM-VBRY योजना लाभार्थियों को संबोधित करेंगे तथा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद पीएफ कमिश्नर शरीफ तनवीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के PM-VBRY योजना को लेकर संकल्प को सफल बनाने में सभी नियोक्ताओं और लाभार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है और उम्मीद है कि आगे भी यह योजना प्रभावी ढंग से चलती रहेगी तथा विकसित भारत का सपना साकार होगा।
उन्होंने बताया कि झारखंड में इस योजना से जुड़े कार्यक्रम रांची, बोकारो, जमशेदपुर और चास सहित चार स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि देशभर में करीब 200 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।साथ हि हमारा मिशन होगा प्रंधानमंत्री का जो सोच है विकसित भारत को उसको हम सफल बनाए । इस योजनाओं को पूरा करने में विधायक का भी योगदान मिल रहा है। ताकी प्रधानमंत्री का सपना पूरा कर सके। साथ हि योजनाओं को लेकर लाभार्थी का सकारात्मक फिडबैक मिल सकें।
वहीं योजना के लाभार्थी विराट सिंह ने बताया कि वह रांची के रमाडा होटल के फाइनेंस विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से उन्हें काफी लाभ होगा। आने वाले समय में मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए मददगार साबित होगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
READ ALSO – रांची में children missing का नहीं थम रहा सिलसिला: कोकर से लापता हुई अदिति पांडे का अब तक नहीं मिला सुराग





