Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

टाटा स्टील Zoological Park के अफ्रीकी शेरनी “जोया” का बीमारी और बढ़ती उम्र के कारण निधन

टाटा स्टील Zoological Park के अफ्रीकी शेरनी "जोया" का बीमारी और बढ़ती उम्र के कारण निधन
---Advertisement---

जमशेदपुर के टाटा स्टील Zoological Park से एक भावुक कर देने वाली खबर मिली है। बता दें कि  Zoological Park में पिछले 16 वर्षों से पर्यटकों की पसंदीदा रही अफ्रीकी शेरनी “जोया” का बीमारी और बढ़ती उम्र के कारण निधन हो गया है। जोया की मौत के बाद जहां टाटा Zoological Park  में शोक का माहौल है, वहीं उसका साथी अफ्रीकी शेर “ऐड” भी बेहद मायूस और बेचैन नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार के  जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में 16 वर्षों तक सैलानियों का आकर्षण बनी रही अफ्रीकी शेरनी जोया अब इस दुनिया में नहीं रही। लंबे समय से बीमार चल रही और बढ़ती उम्र से जूझ रही 16 वर्षीय जोया का इलाज के दौरान निधन हो गया। टाटा जू प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है। जोया को महज छह माह की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया से जमशेदपुर लाया गया था। उसके साथ जम्बो और ऐड नाम के दो अन्य अफ्रीकी शेर भी आए थे। शांत और चंचल स्वभाव के कारण जोया जल्द ही पर्यटकों की पसंदीदा बन गई थी।

जोया की मौत के बाद सबसे ज्यादा मायूस उसका साथी शेर ऐड नजर आ रहा है। कई वर्षों से दोनों एक ही बाड़े में साथ रह रहे थे। जू कर्मियों के अनुसार दोनों के बीच गहरा लगाव था। दोनों साथ खेलते थे और एक-दूसरे के बिना खाना तक नहीं खाते थे। एक के नाराज होने पर दूसरा भी खाना छोड़ देता था। अब जोया के नहीं रहने के बाद ऐड लगातार उसे खोजते हुए बाड़े में दहाड़ता नजर आ रहा है और काफी अकेला महसूस कर रहा है।

शेरनी की मौत के बाद टाटा जू के डॉक्टरों की टीम ऐड समेत अन्य शेरों और शेरनियों पर विशेष निगरानी रख रही है। नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरी टीकाकरण भी किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अफ्रीकी शेरों की औसत उम्र लगभग 15 वर्ष होती है, जबकि जोया 16 वर्ष की हो चुकी थी। उम्र और बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। ऐड की स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही है, क्योंकि वह अपने साथी के बिछड़ने के बाद काफी उदास दिखाई दे रहा है।

READ ALSO – DEOGHAR Police को नशा कारोबार के खिलाफ मिली बड़ी सफलता: 1.9 किलोग्राम गांजा किया गया बरामद

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment