Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पंडौल में तेजस्वी यादव का हमला: “महिलाओं को ₹10,000 देकर ठग रही है सरकार”

पंडौल में तेजस्वी यादव का हमला महिलाओं को ₹10,000 देकर ठग रही है सरकार
---Advertisement---

Madhubani News: मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान “मां-बहन सम्मान योजना” को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महिलाओं के बीच संवाद किया और नीतीश सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले किए।

अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा कि बीते 20 वर्षों से सत्ता में रहते हुए भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महिलाओं के सम्मान की कभी याद नहीं आई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “हमारे चाचा पिछले 20 सालों से कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन महिलाओं के लिए क्या किया गया?”

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मौके पर याद दिलाया कि उन्होंने 6 महीने पहले महिलाओं को ₹1500 मासिक सम्मान राशि देने का वादा किया था। उनके अनुसार, राज्य सरकार ने इसी वादे की नकल करते हुए वृद्धावस्था पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दिया। उन्होंने इसे चुनावी स्टंट बताया।

Also Read: DMFT फंड घोटाले की जांच केंद्र सरकार से कराई जाए: सरयू राय

उन्होंने “जीवित दीदी योजना” को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी ने कहा, “सरकार महिलाओं को ₹10,000 देकर सिर्फ उन्हें ठग रही है। चुनाव जीतने के बाद यह पैसा किसी न किसी बहाने से वापस ले लिया जाएगा।”

नेता प्रतिपक्ष ने वादा किया कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो महिलाओं को जो भी सम्मान या आर्थिक सहायता दी जाएगी, वह स्थायी होगी और कभी वापस नहीं ली जाएगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिन्होंने तेजस्वी यादव के वादों पर भरोसा जताते हुए उनकी बातों का समर्थन किया। इस मौके पर राजद के कई स्थानीय नेता भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment