Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Deoghar: चंद्रग्रहण पर बंद रहेंगे देवघर बाबा मंदिर के पट, संध्या 6 बजे तक ही होंगे दर्शन

On: September 7, 2025 2:00 PM
Follow Us:
Deoghar: चंद्रग्रहण पर बंद रहेंगे देवघर बाबा मंदिर के पट, संध्या 6 बजे तक ही होंगे दर्शन
---Advertisement---

Deoghar News: आज पूर्णिमा के पावन अवसर पर चंद्रग्रहण भी लग रहा है, जिसे लेकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। मंदिर प्रशासन और तीर्थ पुरोहितों के अनुसार, ग्रहण और सूतक काल के दौरान बाबा मंदिर के पट बंद रहेंगे।

चंद्रग्रहण रविवार रात 9:57 बजे शुरू होकर सोमवार तड़के 1:28 बजे समाप्त होगा। सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पूर्व ही आरंभ हो जाता है, इसी कारण मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शाम 6 बजे से पहले ही बाबा का जलार्पण और दर्शन कर लें। इसके बाद मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

ग्रहण काल में मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की पूजा-पाठ, अनुष्ठान या आयोजन की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान मंदिर में केवल शांति और मौन धारण की ही व्यवस्था रहेगी।

Also Read: चंद्रग्रहण पर बंद रहेंगे देवघर बाबा मंदिर के पट, संध्या 6 बजे तक ही होंगे दर्शन

तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि ग्रहण के दौरान घर में रहकर जप, ध्यान और धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है और इससे विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर का शुद्धिकरण और विशेष साफ-सफाई की जाएगी। तत्पश्चात ही बाबा के पट पुनः खोले जाएंगे और नियमित पूजन प्रारंभ होगा।

पूर्णिमा होने के कारण आज देवघर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सूतक लगने से पहले ही हज़ारों श्रद्धालु बाबा का दर्शन कर पुण्य लाभ लेने की कोशिश में जुटे हैं। स्थानीय प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष तैयारियां की हैं और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा: 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन का प्लान, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रांची में रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: एडिटर इन चीफ मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

Leave a Comment