Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Operation Sindoor 2025 : पाकिस्तान पर भारतीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई से पूरा देश एकजुट

पाकिस्तान पर भारतीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई से पूरा देश एकजुट
---Advertisement---

Operation Sindoor 2025 : भारतीय सुरक्षा बलों ने पहलगाम में निर्मम आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों को चुन-चुन कर मार गिराया है। 6-7 मई की रात को भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में 25 मिनट तक कई हमले किए, जिसमें नौ आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया और इस प्रकार आतंकवादी नेटवर्क की रीढ़ तोड़ दी गई।

वही विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में मीडिया को अहम जानकारी दी। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव चरम पर है। विदेश सचिव ने कहा कि भारतीय एजेंसियों को पता था कि पाकिस्तान से आने वाले आतंकी और हमले कर सकते हैं, इसलिए उन्हें पहले ही खत्म करने का फैसला लिया गया। प्रेस वार्ता के दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने एक वीडियो के जरिए बताया कि हमला कैसे और कहां किया गया।

भारतीय सेना की कार्रवाई के बीच पूरा देश एकजुट है। वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर  हेमंत सोरेन तक सभी ने भारतीय सेना की तारीफ की है। वहीं बाबा रामदेव ने कहा है कि भारत को अब पीओके वापस ले लेना चाहिए और लाहौर में तिरंगा फहराना चाहिए। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि भारत की आत्मा पर हमला करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।

Also Read : Operation Sindoor: पाकिस्तान से आ रहे वीडियो बने भारत के हमले के सबूत, विपक्ष ने उठाए सवाल

आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। यह ऑपरेशन 6-7 मई की रात को सशस्त्र बलों द्वारा किया गया । आपको बता दें ऑपरेशन सिंदूर एक सटीक और रणनीतिक सैन्य अभियान है।

इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के कैंप नष्ट कर दिए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिन्दूर के बारे में जानकारी दी. यह घटना बुधवार को प्रधानमंत्री द्वारा केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के कुछ ही घंटों बाद घटित हुई, जबकि कुछ ही घंटों पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment