Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजमार्ग-19 पर दिनदहाड़े चोरी का वरदात: तीन लाख बीस हजार (₹3.20 lakh) रुपये चोरी कर के ले गए चोर

On: July 12, 2026 6:58 PM
Follow Us:
राजमार्ग-19 पर दिनदहाड़े चोरी का वरदात: तीन लाख बीस हजार (₹3.20 lakh) रुपये चोरी कर के ले गए चोर
---Advertisement---

धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दिनदहाड़े तीन लाख बीस हजार(₹3.20 lakh) रुपये की चोरी की वारदात को ग्रामीणों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। स्कॉर्पियो सवार चार अपराधी पिकअप चालक से (₹3.20 lakh) रुपये चुराकर भाग रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। सब्जी व्यवसाय से जुड़े एक पिकअप चालक का चौपारण से ही स्कॉर्पियो सवार चार अपराधी पीछा कर रहे थे। जैसे ही चालक तोपचांची के साहूबहियार स्थित एक होटल के पास रुका, अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से मोटरसाइकिल की पुरानी चाबी की मदद से पिकअप का दरवाजा खोला और उसमें रखे तीन लाख बीस हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

चालक ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण सक्रिय हो गए। ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो का पीछा कर लेदाटांड़ के पास वाहन को घेर लिया। इस दौरान तीन आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। सूचना मिलने पर तोपचांची थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

रविवार को बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने इस संबंध में एक प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई तीन लाख बीस हजार रुपये की पूरी राशि, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, चार मोबाइल फोन और पिकअप का लॉक खोलने में इस्तेमाल किया गया पुरानी चाबी का गुच्छा बरामद किया है। इस मामले में तोपचांची थाना कांड संख्या 72/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़े- 16 जुलाई (July) निकला जाएगा भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा,आठ पहियों वाला भव्य रथ तैयार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बीजेपी नेता अनिल उरांव ने 'Tribal Unity Grand Rally' पर उठाएं सवाल, कहा - इस रैली के पीछे ईसाई धर्म मानने वाले लोग है।

बीजेपी नेता अनिल उरांव ने ‘आदिवासी एकता महाजुटान’पर उठाएं सवाल, कहा – इस रैली के पीछे ईसाई धर्म मानने वाले लोग है

दिवस (Sports Day) के अवसर पर राज सिन्हा ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित ।

खेल दिवस के अवसर पर राज सिन्हा ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बजरंग दल (Bajrang Dal) ने एक लापता बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाया, परिवार वाले के चेहरे पर दिखी मुस्कान ।

बजरंग दल ने एक लापता बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाया, परिवार के चेहरे पर दिखी मुस्कान

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

Leave a Comment