Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शाम में जितना लोग टहलते हैं, PK की रैली में उतनी ही भीड़ थी: Neeraj Kumar

Neeraj KumAR JDU
---Advertisement---

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रवक्ता और एमएलसी Neeraj Kumar ने पटना के गांधी मैदान में हुई प्रशांत किशोर की ‘बिहार बदलाव रैली’ को लेकर तीखा तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि रैली में उतनी ही भीड़ थी, जितनी आमतौर पर शाम के वक्त गांधी मैदान में टहलने वाले लोगों की होती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर को अब राजनीति छोड़कर तमिलनाडु में व्यापार शुरू कर देना चाहिए।

पीके ने खुद को किया बेनकाब: Neeraj Kumar

नीरज कुमार ने कहा कि रैली के जरिए प्रशांत किशोर की हकीकत सबके सामने आ गई है। बार-बार दूसरों को दोष देकर वे अपनी असफलताओं से नहीं बच सकते। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “प्रशांत किशोर को लगता था कि राजनीति एक बिजनेस है, लेकिन अब यह भ्रम भी टूट चुका है।”

खोदा पहाड़, निकली चुहिया: Neeraj Kumar

जेडीयू नेता ने कहा कि पीके को अब यह सबक मिल गया है कि केवल बड़ी-बड़ी बातें करने से बदलाव नहीं आता। उन्होंने रैली को फ्लॉप करार देते हुए कहा, “राजनीति का शटर अब उनके लिए गिर गया है।”

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

रैली में नहीं आई भीड़, पीके ने जताई नाराजगी

यह जन सुराज की पहली चुनावी रैली थी, जिसमें प्रशांत किशोर ने पहले दावा किया था कि 5 लाख से अधिक लोग जुटेंगे, लेकिन मैदान में कुर्सियां भी नहीं भर सकीं। इसके बाद पीके ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जानबूझकर रैली में आने वाले लाखों लोगों को गांधी मैदान तक पहुंचने नहीं दिया, जिससे करीब 2 लाख लोग रास्ते में ही फंसे रह गए।

लोगों से माफी मांगते हुए किया एलान

प्रशांत किशोर ने रैली में मौजूद लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि प्रशासन ने सहयोग नहीं किया, जबकि सभी अनुमति पहले ही ले ली गई थी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले 10 दिनों में वे ‘बिहार बदलाव यात्रा’ पर निकलेंगे और घर-घर जाकर जनता से संवाद करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा बिहार सरकार को हटाने का आह्वान भी किया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: FIR की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment