Friday, May 30, 2025
spot_img
HomeTV45 NewsIndia pakistan news: भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा युद्ध, संघर्ष...

India pakistan news: भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा युद्ध, संघर्ष विराम लागू

India pakistan news: भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे से संघर्ष विराम लागू हो गया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि भारत अपनी शर्तों पर इस संघर्ष विराम पर राजी हुआ है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर करीब 3.30 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को फिर से बात करेंगे।”

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सीधी बातचीत हुई। आज दोपहर पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने बातचीत की शुरुआत की। जिसके बाद चर्चा हुई और संघर्ष विराम पर सहमति बनी। सूत्रों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी अन्य मुद्दे या किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम खत्म करने की बात कही थी।उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात तक चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं…”

Also Read: India pakistan war: हमें प्रधानमंत्री से कुछ भी नहीं चाहिए सिर्फ आदेश चाहिए…. पाकिस्तान खत्म…

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisment

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments