Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क हादसे (Road accident) में तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल,ई-रिक्शा के चालक बुरी तरह घायल

सड़क हादसे (Road accident) में तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल,ई-रिक्शा के चालक बुरी तरह घायल
---Advertisement---

बालियापुर थाना क्षेत्र के मुखिया टोला निवासी चार लोग गुरुवार को सड़क हादसे (Road accident) में घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी लोग बालियापुर से धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती अपने एक परिजन से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान पालनी मोड़ के पास उनका ई-रिक्शा सड़क हादसे (Road accident)  का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। Road accident के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। घायलों की पहचान शहनाज खातून, सबीना खातून, शबाना खातून और मोबिन खान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सभी लोग अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार का हालचाल जानने जा रहे थे। पालनी मोड़ के पास अचानक पीछे से आए अज्ञात चार पहिया वाहन ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।बहादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि इस घटना में कोई बड़ी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इससे अस्पताल के सुरक्षा इंतज़ाम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसी जगह पर ऐसी घटनाएं होना, जहां लोग इलाज के लिए आते हैं, चिंता की बात बन गई है। स्थानीय लोगों और मरीज़ों के परिवारों ने मांग की है। परिजनों का कहना था कि सड़क की सुरक्षा बढ़ाई जाए।

इसे भी पढ़े – बेलवाना पंचायत (Belwana Panchayat) के ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें, कच्ची सड़क की बदहाली के कारण आवागमन बाधित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बड़ाजामदा-नोवामुंडी मार्ग पर दिखा हाथियों का झुंड, घंटों खड़ी रही गाड़ियां

एग कार्ट योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, निःशुल्क एग कार्ट एवं उपकरण वितरित

लॉटरी माफिया सिकंदर एंड टीम पर चाईबासा पुलिस मेहेरबान, मामला दर्ज होने के 25 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं, जमकर कर शहर में चल रहा है अवैध लॉट

मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब ने लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब को हराया

चुनावी हार की हताशा में संवैधानिक संस्थाओं पर हमला बंद करे कांग्रेस : गीता बालमुचू

डिंडाकोली दुर्गा मंदिर में 305 वर्षों से हो रही है मां की आराधना

डिंडाकोली दुर्गा मंदिर में 305 वर्षों से हो रही है मां की आराधना, संताल विद्रोह और बाढ़ के चमत्कार से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

Leave a Comment