Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नासिक में दर्दनाक हादसा, कुआं भरने के दौरान जेसीबी गड्ढे में गिरी, कोडरमा के ऑपरेटर की मौत

On: June 14, 2026 5:20 PM
Follow Us:
नासिक में दर्दनाक हादसा, कुआं भरने के दौरान जेसीबी गड्ढे में गिरी, कोडरमा के ऑपरेटर की मौत
---Advertisement---

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़गी गांव निवासी जेसीबी ऑपरेटर रोहित साव की महाराष्ट्र के नासिक में एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुआं भरने के कार्य के दौरान जेसीबी मशीन अचानक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गई, जिससे मशीन के नीचे दबकर ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई।

add

मृतक की पहचान 38 वर्षीय रोहित साव, पिता अकलु साव, के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम नासिक में कुआं भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक जेसीबी का संतुलन बिगड़ गया और मशीन नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि रोहित साव को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने बताया कि रोहित साव रोजी-रोटी की तलाश में पिछले महीने ही नासिक गए थे। हादसे से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत भी की थी, जिसके बाद यह दुखद खबर परिवार तक पहुंची।

रोहित साव अपने पीछे माता-पिता, पत्नी सविता देवी, 10 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी, 8 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और 5 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के सामने अब आर्थिक और भावनात्मक संकट खड़ा हो गया है। परिजन शव को नासिक से गांव लाने की तैयारी में जुटे हुए हैं, जबकि गांव के लोग भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Also Read- चांदी की चमक हुई फीकी, इसमें निवेश का क्या ये है सही समय?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment