Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कौन है Barbara Jabarika? Mehul Choksi पर हनी ट्रैप का आरोप फिर चर्चा में

Barbara Jabarika
---Advertisement---

Barbara Jabarika: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से जुड़े 13,500 करोड़ रुपये के कर्ज घोटाले में आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी अब बेल्जियम पुलिस की गिरफ्त में है।

भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई के आग्रह पर उसे गिरफ्तार किया गया।

स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश, बेल्जियम में पकड़ा गया

चोकसी पिछले सात वर्षों से भारतीय एजेंसियों की नजरों से बचता फिर रहा था। वह इलाज के नाम पर स्विट्जरलैंड भागने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही बेल्जियम पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

फिर चर्चा में आईं Barbara Jabarika

इस केस में एक महिला का नाम फिर से सुर्खियों में है — हंगरी की नागरिक बारबरा जबारिका। मेहुल चोकसी ने पहले आरोप लगाया था कि बारबरा ने उसे एक हनी ट्रैप में फंसाया और उसके कथित अपहरण की साजिश में शामिल थी। चोकसी की पत्नी प्रीति के अनुसार, दोनों की जान-पहचान साल 2020 में शुरू हुई थी।

यह भी पढ़े: FIR की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

Barbara Jabarika: चोकसी का दावा: दोस्ती के बहाने अपहरण

चोकसी ने यह भी दावा किया था कि मई 2021 में उसे डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करते हुए गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसने आरोप लगाया था कि उसे भारतीय एजेंटों ने अगवा किया, मारा-पीटा और नाव से एंटीगुआ से डोमिनिका ले जाया गया। इस पूरे घटनाक्रम में बारबरा की भूमिका भी उसने संदिग्ध बताई।

बारबरा की सफाई और प्रोफाइल

हालांकि बारबरा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि चोकसी ने खुद को ‘राज’ नाम से पेश किया था और वही पहले दोस्ती की पहल करता रहा। उसने ही उसका नंबर मांगा था।

बारबरा जबारिका ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल में खुद को प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट एजेंट बताया है। उसके मुताबिक, उसे डायरेक्ट सेल्स और रियल एस्टेट इंडस्ट्री में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वह विभिन्न प्रबंधन पदों पर कार्य कर चुकी है और खुद को एक अनुभवी सेल्स नेगोशिएटर के तौर पर प्रस्तुत करती है।

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Leave a Comment