Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पद्मिनी एकादशी क्यों है खास? हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी एकादशी इसे क्यों मानी जाती है?

On: May 27, 2026 7:52 PM
Follow Us:
पद्मिनी एकादशी क्यों है खास? हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी एकादशी इसे क्यों मानी जाती है?
---Advertisement---

पद्मिनी एकादशी जिसे कमला एकादशी या पुरुषोत्तम एकादशी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी एकादशी मानी जाती है। यह पुरुषोत्तम मास के शुक्ल पक्ष में आती है। पुरुषोत्तम मास यानी अधिक मास लगभग हर 3 साल में एक बार आता है इसलिए यह एकादशी भी विशेष और दुर्लभ मानी जाती है।

add

पद्मिनी एकादशी क्यों मनाई जाती है?

यह व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्णी की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत करने से पापों का नाश होता है। धन, सुख और समृद्धि मिलती है।परिवार में शांति आती है।मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग खुलता है। संतान, स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद मिलता है।

इस एकादशी का नाम कमला एकादशी इसलिए पड़ा क्योंकि माता लक्ष्मी को “कमला” भी कहा जाता है।

इस व्रत को रखने से क्या फल मिलता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हजारों यज्ञों और दानों के बराबर पुण्य मिलता है। जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। आर्थिक परेशानियों में राहत मिलती है। मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। भगवान विष्णु और लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा से यह व्रत करता है उसे वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है।

पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन समय में महिष्मती नगरी में राजा कृतवीर्य का शासन था। उनकी पत्नी का नाम पद्मिनी था। राजा के पास सब कुछ था लेकिन संतान नहीं थी। संतान प्राप्ति के लिए राजा और रानी ने वर्षों तक कठोर तपस्या की लेकिन सफलता नहीं मिली।

एक दिन वे महर्षि अनुसूया के आश्रम पहुंचे। माता अनुसूया ने रानी पद्मिनी को अधिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत करने की सलाह दी। रानी ने पूरे नियम और श्रद्धा से यह व्रत किया। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु प्रकट हुए और वरदान दिया। बाद में रानी को एक तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति हुई जिसका नाम कार्तवीर्य अर्जुन पड़ा। वह आगे चलकर महान और पराक्रमी राजा बना। इसी कारण इस एकादशी को “पद्मिनी एकादशी” कहा गया और इसे संतान, सुख और समृद्धि देने वाला व्रत माना गया।

अधिक मास को भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है। इसलिए इस महीने में आने वाली एकादशी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि इस दिन किया गया जप, तप, दान और पूजा अक्षय फल देता है।
Also Read- Hemant Sorenh पर तंज कसते हुए BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का रांची में प्रेस वार्ता : घुसपैठियों को दमाद बना कर रखने की जरूरत नहीं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री hemant soren ने किया प्रगति कार्यो की समीक्षा : ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाना है लक्ष्य

मुख्यमंत्री hemant soren ने किया प्रगति कार्यो की समीक्षा : ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाना है लक्ष्य

जल जंगल और ज़मीन बचाओ अभियान के तहत का बैठक का आयोजन

“जल जंगल और ज़मीन बचाओ”अभियान के तहत का बैठक का आयोजन: सामाजिक कार्यकर्ता प्रिया मुंडा ने लिया भाग

Hemant Soren तंज कसते भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने किया प्रेस वार्ता : घुसपौठियों को दमाद बना कर रखने की जरूरत नहीं

Hemant Sorenh पर तंज कसते हुए BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का रांची में प्रेस वार्ता : घुसपैठियों को दमाद बना कर रखने की जरूरत नहीं

जमशेदपुर के पहाड़ी गांवों में विकास की एक किरण आई नज़र: विधायक संजीव सरदार ने सुनी आदिम जनजातीय की शिकायत

जमशेदपुर के पहाड़ी गांवों में विकास की एक किरण आई नज़र: विधायक संजीव सरदार ने सुनी आदिम जनजातीय की शिकायत

पत्रकारों और गौ-रक्षकों पर हमला :अवैध रूप से जानवरों को काटने की चल रही है तैयारी

पत्रकारों और गौ-रक्षकों पर हमला:अवैध रूप से जानवरों को काटने की चल रही है तैयारी

नशे के कारोबार में देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार

नशे के कारोबार में देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment