Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कम उम्र का युवा क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi बनेगें स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर: बहुत जल्द किया जाऐगा ऐलान

Vaibhav Suryavanshi बनेगें स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर
---Advertisement---

एक कम उम्र का युवा क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi को झारखंड का स्वास्थ्य विभाग सम्मानित करने जा रहा है,साथ ही स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर के रूप में ऐलान करने जा रहा है ,क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi जीसने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और असाधारण प्रतिभा से कम उम्र में ही पूरे देश को अपने बल्लेबाजी से मोहीत कर दिया है ।एक कम उम्र का युवा क्रिकेटर अपने बल्लेबाजी से अपने राज्य का ही नहीं बल्की अपने देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

एक कम उम्र का युवा क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भले ही वैभव की टीम मैच हार गई हो, लेकिन उन्होंने निस्संदेह लाखों भारतीयों का दिल जीत लिया है। जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ वह इतनी कम उम्र में शीर्ष स्तर के अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों का सामना करते हैं और लगातार उन पर हावी रहते हैंऔर यही इनकी असाधारण प्रतिभा  को सिध्द करती है । स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा की  वैभव ने न केवल अपना नाम कमाया है, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार राज्य और पूरे भारत देश का भी गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर अपनी हार्दिक बधाई देते हुए, मंत्री ने घोषणा की कि वैभव को जल्द ही झारखंड में सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने वैभव सूर्यवंशी  की तारिफ करते  हुए कहा कि वैभव  ने मात्र 15 वर्ष की आयु में जिस साहस, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिख रहा है।वैभव केवल एक खिलाड़ी नहीं है। अपनी  युवा ऊर्जा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ता  से साबित किया है हौसला इंसान को सफलता देती है । उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है और लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा और सकारात्मक दृष्टिकोण ने व्यक्तिगत रूप से उन पर गहरी छाप छोड़ी है। स्वास्थ्य विभाग युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और एक सकारात्मक जीवन शैली से संबंधित संदेशों का प्रसार करने के लिए उनके साथ सहयोग करने का इरादा रखता है। उन्होंने अपना दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में, वैभव क्रिकेट की दुनिया में भारत के कद को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, और देश आने वाले वर्षों तक उन पर अपार गर्व करता रहेगा।

इसे भी पढ़े- अखिल भारतीय साहू महासभा ने BJP के फ़ैसले का किया ज़ोरदार विरोध : पद से हटाय गए पूर्व महासचिव भुवनेश्वर महतो

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment