Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शांति, करुणा और ज्ञान का संदेश देने वाला पावन पर्व बुद्ध पूर्णिमा पर 1 मई को क्या करें?

On: April 30, 2026 7:21 PM
Follow Us:
शांति, करुणा और ज्ञान का संदेश देने वाला पावन पर्व बुद्ध पूर्णिमा पर 1 मई को क्या करें?
---Advertisement---

वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। ये पूर्णिमा दूसरी पूर्णिमा के मुकाबले काफी खास है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह दिन अत्यंत खास होता है क्योंकि इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण जैसी तीनों अभूतपूर्व घटनाएं हुई थीं।

add

इस साल कल यानी 1 मई को शुक्रवार के दिन बुद्ध पूर्णिमा देश-विदेश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था। जबकि उन्हें बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बाद में कुशीनगर में उन्होंने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया। इस कारण यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मंदिरों और बौद्ध स्थलों को विशेष रूप से सजाया जाता है। श्रद्धालु सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं और भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने दीप, अगरबत्ती, फूल और फल अर्पित करते हैं। इस दिन बुद्धं शरणं गच्छामि जैसे मंत्रों का जाप और ध्यान करना विशेष फलदायी माना जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध की प्रतिमा या फोटो खरीदनी चाहिए इससे घर में शांति और सकारात्मकता आती है। सफेद वस्त्र जिसे पवित्रता और सादगी का प्रतीक मानते है को धारण करना चाहिए। चंदन, अगरबत्ती और दीपक के साथ भगवान बुद्ध की पूजा अर्चणा करनी चाहिए। इस दिन ध्यान से जुड़ी सामग्री खरीदना या पढ़ना शुभ माना गया है।

Also Read-खराब नतीजे के बावजूद शेयर बाजार में मारुति सुजुकी की जबरदस्त रफ्तार, लगातार दूसरे दिन उछाल के साथ बंद 

बुद्ध पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराएं। गरीबों को सफेद वस्त्र दान करें। पक्षियों और पशुओं के लिए दाना-पानी और अस्पताल या आश्रम में फल व जरूरी सामग्री का वितरण करें।

धर्म के जानकारों के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश देने का भी एक मौका है। गौतम बुद्ध ने अपने उपदेशों में मध्यम मार्ग अपनाने और जीवन में संतुलन बनाए रखने की सीख दी थी जो आज के तनावपूर्ण जीवन में भी प्रासंगिक है। बुद्ध पूर्णिमा हमें यह याद दिलाती है कि सच्ची शांति बाहरी साधनों में नहीं बल्कि आत्मचिंतन और सकारात्मक विचारों में निहित है। भगवान बुद्ध के आदर्श आज भी मानव जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

'दो बूंद जिंदगी की' की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

‘दो बूंद जिंदगी की’ की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,"छात्रों की गूंज" (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,”छात्रों की गूंज” (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

अस्पताल (Hospital) की लापरवाही ने ली मरीज की जान,इंसाफ की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे परिजन

अस्पताल (Hospital) की लापरवाही ने ली मरीज की जान,इंसाफ की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे परिजन

Leave a Comment