Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के साहिबगंज में हर गली में चलती है नशे की दुकान, अब एक्शन मोड में प्रशासन

On: April 27, 2026 5:17 PM
Follow Us:
झारखंड के साहिबगंज में हर गली में चलती है नशे की दुकान, अब एक्शन मोड में प्रशासन
---Advertisement---

झारखंड के साहिबगंज में नशे का कारोबार अब खतरनाक मोड़ ले चुका है। हर दिन गांजे की भारी खपत और लाखों का अवैध कारोबार इस बात का संकेत है कि यह सिर्फ लत नहीं बल्कि संगठित नेटवर्क बन चुका है। शहर से लेकर गांव तक हर गली-चौक पर चलती-फिरती दुकान के जरिए युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है।

add

चौंकाने वाली बात ये है कि इस जाल में अब किशोर से लेकर बुजुर्ग तक फंस रहे हैं। नशे का संचालन करने वाले माफियाओं का सप्लाई का नेटवर्क भी बेहद मजबूत है। ट्रेन, गंगा नदी और बसों के जरिए लगातार गांजा पहुंचाया जा रहा है। पान गुमटी, चाय दुकान और छोटे स्टॉल तक में इसकी खुलेआम बिक्री हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक कुछ इलाकों से होम डिलीवरी और कोड वर्ड के जरिए यह कारोबार चल रहा है। जिससे पुलिस को इस नेटवर्क को पकड़ना मुश्किल हो रहा है।

लेकिन जिला प्रशासन अब सख्त एक्शन की तैयारी में है। बड़े स्तर पर अभियान चलाकर इस नेटवर्क को तोड़ने, सप्लाई चेन खत्म करने और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई गई है। स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें- वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में गोलीबारी करने वाला हमलावर थॉमस एलन निकला मैकेनिकल इंजीनियर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment