Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand में राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज: तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का पहुंचे रांची

Jharkhand में राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज:तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का पहुंचे रांची
---Advertisement---

Jharkhand में राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का रांची पहुंचे। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर आगामी राज्यसभा चुनाव की Jharkhand रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

Jharkhand में बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान की अपेक्षा है कि झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटें महागठबंधन के खाते में जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने तथा भाजपा को हराने की रणनीति पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा हुई है।

वही के. राजू ने बताया कि इसी उद्देश्य से तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का को रांची भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, कांग्रेस विधायक दल के प्रतिनिधियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ हर पहलू पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है ।

भाजपा को हराना और महागठबंधन के दोनों उम्मीदवारों को राज्यसभा चुनाव में विजयी बनाना। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस विषय पर आगे भी विचार-विमर्श करने की बात कही है और अगले एक-दो दिनों में गठबंधन के नेताओं तथा कांग्रेस हाईकमान केसाथ चर्चा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि फिलहाल सभी दलों का साझा उद्देश्य राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करना है।

ALSO READ: जमशेदपुर में टाटा लीज़ के नवीनीकरण के संदर्भ में फिर गरमाया मुद्दा : झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment