Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोडरमा के झुमरी तिलैया नगर परिषद दफ्तर में मंगलवार को हड़कंप, कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्यवाही

कोडरमा के झुमरी तिलैया नगर परिषद दफ्तर में मंगलवार को हड़कंप, कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्यवाही
---Advertisement---

कोडरमा के झुमरी तिलैया नगर परिषद में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कार्यालय समय के बाद पहुंचने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। अध्यक्ष के इस कदम के बाद देर से आने वाले कई कर्मचारी कार्यालय के बाहर ही रह गए।

नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने बताया कि पिछले करीब दो महीनों से लगातार देखा जा रहा था कि कई कर्मचारी और अधिकारी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे थे। कई बार मौखिक और लिखित निर्देश जारी किए गए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर का कहना है कि दो महीने से लगातार देखा जा रहा था कि कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आ रहे थे। कई बार लिखित आदेश भी जारी किया गया, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। आज हमने गेट में ताला लगा दिया है। जो कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे हैं, वे आज कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और उन्हें छुट्टी लेनी होगी।

अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा था। अपनी समस्याओं को लेकर नगर परिषद पहुंचने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था, क्योंकि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी समय पर मौजूद नहीं रहते थे। इससे जनता के कार्य बाधित हो रहे थे और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे।

Also Read- रामपुर जनसंहार के खिलाफ भाकपा माले का फूटा गुस्सा, अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग

नगर परिषद अध्यक्ष की इस कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है। वहीं, आम लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि समय पर कार्यालय संचालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई जरूरी है। अब देखना होगा कि नगर परिषद अध्यक्ष की इस सख्ती के बाद कर्मचारियों की कार्यशैली में कितना बदलाव आता है और आम जनता को इसका कितना लाभ मिल पाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल; दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल, दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

Leave a Comment