Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: 5 वर्षीय बच्ची के साथ मामा ने किया दुष्कर्म

On: June 4, 2026 2:35 PM
Follow Us:
Dhanbad में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: 5 वर्षीय बच्ची के साथ मामा ने किया दुष्कर्म
---Advertisement---

Dhanbad के निरसा में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। रिश्ते में मामा ने हैवानियत के सारी हदें पार कर दी है।बात दें कि परिजनों के अनुसार मामा के अपने बहन के घर घुमने आया था। घर में 5 वर्षीय बच्ची को अकेले पाकर उसने इतनी बेशर्मी वाले कदम उठाया। बता दें कि जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो देखा कि 5 वर्षीय बच्ची घर में लहू लुहान बेसुध पड़ी हुई है। आनन फानन में बच्ची को Dhanbad SNMMCH  अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल पैदा हो गया। इधर घटना के बाद फरार आरोपी मामा को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद निरसा के मालिकडीह बस्ती में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस घटना से आक्रोशित है। ग्रामीण इस जघन्य अपराध के लिए दोषी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं निरसा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मनोज मरांडी को कालूबथान ओपी क्षेत्र के भूरसा गांव से गिरफ्तार कर लिया है और कागजी कार्यवाही कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

मामले को लेकर एसएसपी धनबाद प्रभात कुमारने कहा कि ये बहुत ही निंदनिय घटना है।घटना की सुचना मिलते ही ग्रामिण एसपी  के द्वारा एक टीम गठित किया गया  जिसके तहत मामले की जांच की गई और जीसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उन्होनें  ये भी कहा की हमलोगों ने विडियोग्रफी के द्वारा उस बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया जिसके तहत गिरफ्तारी तो हो गई है लेकिन हमारी ये  कोशिश रहेगी की अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ।एसएसपी अपने बातों को समाप्त करते हुए कहा कि  जब बच्ची घर में अकेले हो तो उनको किसी भी रिश्तेदार के घर ना छोड़े ।

READ ALSO: पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद : स्थानीय पुलिस थाने तक पहुंचा मामला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment