JMM ने आने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने candidate का ऐलान कर दिया है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि JMM ने वरिष्ठ नेता और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बैजनाथ राम को अपना candidate बनाया है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री और JMM के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की देखरेख में राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और संगठनात्मक स्थिति का अच्छी तरह से आकलन करने के बाद यह फ़ैसला लिया।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले मज़बूत,अनुभवी और समर्पित नेता बैजनाथ राम की candidate पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के बीच आम सहमति थी। JMM ने कहा कि बैजनाथ राम की उम्मीदवारी से सामाजिक प्रतिनिधित्व और मज़बूत होगा और ‘महागठबंधन’ को भी बल मिलेगा। पार्टी को भरोसा है कि उन्हें राज्यसभा चुनाव में व्यापक समर्थन मिलेगा।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने हेमंत सरकार पर जोर देते हुए कहा की हमारे नेता जो कहेंगें वही हम करेंगे और उनका लिया हुआ फैसला ही हमारा फैसला होगा पार्टी का ये फैसला आगामी राजनितिक स्थिती को देखकर ही लिया गया है।
इसे भी पढ़े- चास नगर निगम ऑडिटोरियम में हुई बैठक: बिल्डिंग मालिकों के मिली राहत





