Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद के टुंडी में जंगल के बीचोंबीच लटकता हुआ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद के टुंडी में जंगल के बीचोंबीच लटकता हुआ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
---Advertisement---

टुंडी मनियाडीह थाना अंतर्गत करमाटांड़ जंगल में दिवाना मोड़ चरक निवासी बजरंगी सिंह नामक 25 वर्षीय युवक का शव गुरुवार की सुबह एक पेड़ से लटकता मिला। मृत युवक राजकुमार सिंह का पुत्र बताया जा रहा है।

बजरंगी सिंह बुधवार दोपहर अपने घर से निकला था। रात को जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। बाद में लोगों ने उसका शव जंगल में एक पेड़ पर लटकते देखा। घर वालों ने इसकी सूचना तुरंत मनियाडीह थाना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारकर मृतक के घर ले गई। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया।

बजरंगी सिंह प्रवासी मजदूर था। कुछ दिन पूर्व ही वह गांव लौटा था। उसकी तबीयत खराब थी। देवघर एम्स में उसका इलाज भी चल रहा था। बजरंगी की मौत को फिलहाल आत्महत्या मानकर पुलिस चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़ें- कोडरमा में पोते की हत्या के आरोपी दादी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment