Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दुमका स्थित पतालेश्वर महादेव के दर्शन करने उमड़े लोग

On: June 12, 2026 4:28 PM
Follow Us:
दुमका स्थित पतालेश्वर महादेव के दर्शन करने उमड़े लोग
---Advertisement---

प्रसिद्ध तीर्थ स्थान फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ धाम में स्थित शिवगंगा सरोवर के अंदर पातालेश्वर महादेव के नाम विख्यात शिवलिंग मौजूद है जिसके दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

add

यहां बता दें कि श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की ओर से शिवगंगा सरोवर की साफ सफाई की जा रही है और इस दौरान शिवगंगा के जल को मोटर पंप की मदद से पूरी तरह से बाहर निकाल दिया गया है। शिवगंगा का जल हट जाने एवं कुंड के गड्ढे से कीचड़ हटाने के बाद तलहटी में मौजूद शिवलिंग बाहर निकल आया है।

वर्षों बाद निकले आस्था के प्रतीक पाताल बाबा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई इस दुर्लभ संयोग से मिले पाताल शिवलिंग की पूजा अर्चना करने को आतुर नजर आ रहे हैं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

पंडा धर्म रक्षिणी सभा के प्रवक्ता सुबोध कांत झा बताते हैं कि शिवगंगा में मौजूद शिवलिंग का इतिहास वर्षों पुराना है और जब जब शिवगंगा की सफाई की जाती तब श्रद्धालुओं को पाताल बाबा का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

तीन वर्ष पूर्व किये गये सफाई कार्य के समय लोगों को ऐसा दुर्लभ दर्शन मिला था। तीन वर्ष बाद एक बार फिर से पाताल बाबा के दर्शन का दुर्लभ संयोग मिला है। चूंकि अभी इस क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही इसलिए शिवलिंग का श्रद्धालु सुलभ दर्शन कर रहे हैं। बारिश होते ही कुंड में जल भर जाएगा जिससे पाताल बाबा जल में समाहित हो जाएंगे और लोग दर्शन से वंचित हो जाएंगे।

Also Read- कदमा फायरिंग कांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल जिंदा गोलियां बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment