कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। ये गिरावट होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने की उम्मीद पर देखी जा रही है। नायमेक्स पर आज ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 5 परसेंट से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों IOC, BPCL, HPCL जैसी रिटेल कंपनियां कीमतें कम कर सकती हैं। जिससे लोगों को महंगाई से कुछ राहत मिलेगी क्योंकि फिलहाल देश के कई शहरों पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर मिल रहा है।

क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है। भारत के लिए ये बड़ी राहत की खबर है। पश्चिम एशिया में शांति समझौते पर शुक्रवार को साइन किया जाना है और उसी दिन से होर्मुज स्ट्रेट खुल जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी घोषणा की है।
हम आपकों बता दें की भारत अपनी जरूरतों का करीब 80 परसेंट क्रूड आयात करता है। और क्रूड की कीमतों में एक डॉलर की भी तेजी आती है तो भारत को अरबों रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं। पिछले 4 महीनों से चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान क्रूड की कीमतें 100 डॉलर के ऊपर पहुंच चुकी थी जिसकी वजह भारत को क्रूड आयात के लिए काफी ज्यादा खर्च करना पड़ रहा था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुलने पर वहां टोल नहीं देना होगा। और जहाजों का आवाजाही सामन्य होगी। इस शांति समझौते से भारत में गैस की किल्लत भी खत्म होगी। दुनिया के कुल ऑयल ट्रांसपोर्ट का 20 फीसदी होर्मुज के रास्ते से गुजरता है। यानी होर्मुज के खुलने पर भारत सहित दुनिया के कई देशों को राहत मिलेगी। अगर जुलाई फ्यूचर की बात करें तो क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है।
इसे भी पढ़ें- पितृ तर्पण का विशेष पर्व आज सोमवती अमावस्या पर कैसे रखें व्रत





