Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Employment की मांग लेकर ग्रामसभा का किया गया आयोजन : युवाओं ने व्यक्त की नराजगी

Employment की मांग लेकर ग्रामसभा का किया गया आयोजन : युवाओं ने व्यक्त की नराजगी
---Advertisement---

सेल की माइंस में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को Employment देने समेत अन्य मुद्दों को लेकर मनोहरपुर प्रखंड के लोड़ो गांव में लोड़ो, अंकुआ, चिरिया, टिमरा, सोदा और बिनुआं गांव के लोगों ने एक विशेष ग्रामसभा की। इस मौके पर इन गांवों के मुंडाओं और बेरोजगार युवाओं ने Employment  को लेकर अपने – अपने संबोधनों में सेल के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सेल ने क्षेत्र का दोहन जरूर किया। लेकिन Employment  के नाम पर सिर्फ ठेंगा ही दिखाया है। यहां के लोगों को सिर्फ लाल पानी, गरीबी और भुखमरी का ही दंश झेलना पड़ा है।

ऐसे में सेल को यहां काम करने का कोई अधिकार नहीं है। मौके पर स्थानीय विधायक जगत माझी ने अपने संबोधन में हक की लड़ाई के लिए लोगों से एकजुट होने को कहा। कहा कि ग्रामीण सड़क में ट्रांसपोर्टिंग नहीं होने देंगे। ठेकेदार यहां काम नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि काम का दायरा बढ़ाना है। बंद सुकरी माइंस को भी चालू करना होगा। उन्होंने सेल सीएसआर के तहत प्रभावित गांव के एक – एक व्यक्ति को लेकर दिल्ली तक आंदोलन करने की बात भी कही। कहा कि माइंस अगर बंद है तो ऑफिस क्यों चलेगा। मजदूर यूनियनों को भी उन्होंने आड़े हाथों लिया।

कहा कि यहां 245 मजदूर में 4 – 5 यूनियन की क्या जरूरत है? ऐसा नहीं चलेगा। यूनियन कुछ नहीं करता है। उन्होंने आगे कहा कि यहां सरकार हमारी है तो सेल कार्यालय में तालाबंदी करने से क्यों डरते हो ? सरकार आपकी है तो डरना किसी को नहीं है। राज मांगने से राज नहीं मिलता है। राज करना पड़ता है। जंगल के राजा आपलोग हैं। अपने हक के लिए खड़ा होना होगा। नहीं तो लोग हमें टुकड़ों में बांटकर अपना काम निकाल लेंगे। उन्होंने कहा कि जब माइंस बंद था और मजदूर हक के लिए धरना दे रहे थे, तब बाकी पार्टियां क्या कर रही थी।

अब जब नया टेंडर हुआ और नया ठेकेदार आया है तो सब अपनी उपस्थिति दर्ज कराने आ रहे हैं। कहा कि हमें आपस में लड़ना बंद कर सीएसआर प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मिलकर लड़ना होगा। हर गांव से एक व्यक्ति आइए। तब जाकर सेल और प्रशासन से बात करेंगे। लोगों को कहा कि वे नजर रखें कि माइंस ठेकेदार हमारे ग्रामीण सड़क का इस्तेमाल नहीं करे। कहा कि यूनियन की वजह से गड़बड़ी लग रहा है तो आप अपना नया यूनियन बनाइये। उसके निबंधन में हम मदद करेंगे। कहा कि हमसे बात हुए काम चालू नहीं होगा। इस मौके पर बीडीओ शक्ति कुंज, श्रम पदाधिकारी अजय कुमार, सारंडा पीड़ के मानकी लागुरा देवगम, ग्राम मुंडाओं में विजय सिंह लागुरी, मंगल सुरीन, सोमा चेरोवा, गाजी सुरीन, माठू चेरोवा, अमर सिंह सिधु, बुधराम चेरोवा, अजहर अली, विक्रम कुमार, बंधना उरांव, मुकेश रजक, अमर महतो, आशीष साव के अलावा उक्त गांवों के काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

READ ALSO – एनडीए विधायक दल की बैठक संपन्न: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया अध्यक्षता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment