Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Adityapur Firing: बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, डॉ. ओपी आनंद अस्पताल में भर्ती

Adityapur Firing: बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली
---Advertisement---

Adityapur Firing: आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मार्ग संख्या-4 में 111 सेफ लाइफ अस्पताल के निदेशक डॉ. ओपी आनंद को उनके सगे बड़े भाई सत्य प्रकाश सुधांशु ने गोली मार दी। गोली डॉ. ओपी आनंद की पीठ में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पिछले काफी समय से दोनों भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार दोनों के बीच नोक-झोंक हुई थी।

Adityapur Firing: बड़े भाई ने आखिर क्यों चलाई गोली, जांच जारी?

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. ओपी आनंद, गायत्री शिक्षा निकेतन के संस्थापक डॉ. वाई.पी. आनंद के छोटे पुत्र हैं। वहीं, गोली चलाने के आरोपी सत्य प्रकाश सुधांशु गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के सचिव बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी में घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर था और गोली चलाने की नौबत कैसे आई, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद टीएमएच परिसर में परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दूसरी ओर, सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और परिजनों तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति और स्कूल के संचालन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना से करीब आठ दिन पहले भी दोनों के बीच मारपीट होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी सत्यप्रकाश सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर गोलीबारी में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद की गई है। सरायकेला के एसडीपीओ ने गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें- Diwali Video: दीया मिर्जा के वीडियो पर विवाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Adityapur Firing: बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, डॉ. ओपी आनंद अस्पताल में भर्ती”

Leave a Comment