Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस विधायकों की निजी Hotel में बैठक : इरफान अंसारी ने कहा – BJP को अपनी हार का आभास हो गया है

On: June 16, 2026 6:26 PM
Follow Us:
कांग्रेस विधायकों की निजी Hotel में बैठक : इरफान अंसारी ने कहा - BJP को अपनी हार का आभास हो गया है
---Advertisement---

राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले झारखंड की राजनीति पूरी तरह गर्मा गई है। एक तरफ एनडीए ने अपने विधायकों को रांची के रेडिसन ब्लू Hotel में ठहराया है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायकों की बैठक Hotel चाणक्य बीएनआर में आयोजित की गई, बता दें कि निजी Hotel झारखंड कांग्रेस प्रभारी के.राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने विधायकों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

add

बैठक समाप्त होने के बाद सभी विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे, जहां शाम 6 बजे मॉक पोल और रात्रि भोज का कार्यक्रम रखा गया।बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और राज्यसभा की दोनों सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जीत तय है।

कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि गठबंधन के सभी 56 विधायक एक साथ हैं और उन्हें किसी तरह की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायकों को बैलेट पेपर के इस्तेमाल, मतदान प्रक्रिया और वोट को अवैध होने से बचाने संबंधी जानकारी दी जा रही है।वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने एनडीए द्वारा विधायकों को होटल में ठहराए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अगर एनडीए को अपनी जीत पर भरोसा है तो फिर उसे ऐसी व्यवस्था करने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं और किसी तरह का भय या असमंजस नहीं है।इस बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

इरफान अंसारी ने दावा किया कि भाजपा के पांच से छह विधायक उनके संपर्क में हैं और अंतरात्मा की आवाज पर महागठबंधन के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी हार का आभास हो चुका है, इसलिए वह अपने विधायकों को होटल में रख रही है।अच्छी बात है कि बीजेपी डर रही है । बीजेपी के कुछ विधायक हमारे साथ सम्पर्कं किया है ,वो चुनाव के दिन खुल कर सामने आयेगें ।

इसे भी पढ़े- Rajya Sabha चुनाव से पहले झारखंड की राजनीति में हलचल तेज: चुनाव को लेकर NDA की तैयारियां तेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment