Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Rajya Sabha चुनाव से पहले झारखंड की राजनीति में हलचल तेज: चुनाव को लेकर NDA की तैयारियां तेज

On: June 16, 2026 5:53 PM
Follow Us:
Rajya Sabha चुनाव से पहले झारखंड की राजनीति में हलचल तेज: चुनाव को लेकर NDA की तैयारियां तेज
---Advertisement---

Rajya Sabha से पहले झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एनडीए ने अपने सभी विधायकों को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में एकजुट करना शुरू कर दिया है।Rajya Sabha चुनाव में  एनडीए नेताओं का दावा है कि यह कोई बाड़ेबंदी नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति और प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा है। वहीं  Rajya Sabha चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत को लेकर गठबंधन के नेता और विधायक पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं।Rajya Sabha चुनाव को लेकर एनडीए ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

add

रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में एनडीए के विधायक जुटने लगे हैं। भाजपा के मुख्य सचेतक और विधायक नवीन जायसवाल ने बताया कि हाल ही में गठबंधन की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि कई विधायक पहली बार चुनकर आए हैं,

इसलिए उन्हें संसदीय प्रक्रियाओं और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण और चिंतन-मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

नवीन जायसवाल ने कहा कि सभी एनडीए विधायक एकजुट हैं और आगामी रणनीति को लेकर यहां बैठकें की जाएंगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मतदान तक विधायक यहीं रह सकते हैं।इसी बीच एनडीए विधायकों की बैठक में भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी और आजसू विधायक निर्मल महतो भी पहुंचे।

आजसू विधायक निर्मल महतो ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह पहली बार राज्यसभा चुनाव में मतदान करेंगे, इसलिए मतदान की प्रक्रिया को समझने का भी अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर उनकी पार्टी एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी का समर्थन कर रही है और उनके पक्ष में मतदान करेगी।वहीं भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि एनडीए के सभी विधायक स्वेच्छा से रांची पहुंचे हैं और यहां चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और परिमल नाथवानी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी विधायक मिलकर काम कर रहे हैं।

तिवारी ने स्पष्ट किया कि यह किसी प्रकार की बाड़ेबंदी नहीं है, बल्कि चुनाव से पहले सभी विधायक एक साथ रहकर रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े – SDPI के State President हंजला शेख को किया गिरफ्तार- SHO गौरव कुमार ने किया गिरफ्तारी का सत्यापन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment