Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro Steel Plant के भीतर ठेका कर्मी की मौत: परिजनों ने कि सरकार से मुआवजा की मांग

Bokaro Steel Plant के भीतर ठेका कर्मी की मौत: परिजनों ने कि सरकार से मुआवजा की मांग
---Advertisement---

Bokaro Steel Plant के भीतर संचालित बोकारो पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड यानी बीपीएससीएल के कोल हैंडलिंग प्लांट में काम के दौरान यूटिलिटी पावर टेक लिमिटेड कम्पनी में काम करने वाले ठेका कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और साथी कर्मियों ने बीजीएच में हंगामा करते हुए Bokaro Steel Plant और सरकार से  मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार दुग्धा निवासी Bokaro Steel Plant के ठेका कर्मी शिव शंकर हेम्ब्रम बीपीएससीएल के कोल हैंडलिंग प्लांट में कार्यरत थे। बुधवार को काम के दौरान अचानक हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

साथी मजदूरों का आरोप है कि पाइपलाइन से जुड़े कार्य के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद घायल कर्मी को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल यानी बीजीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि हर साल इन फैक्ट्रियों में न जाने कितने मजदुरों की जान जाती है, और सरकार बस मुवअजा देकर इन गरिब परिवार की सहरा बनती है ।

मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और साथी कर्मी बड़ी संख्या में बीजीएच पहुंच गए। परिजनों ने मृतक के आश्रित को नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए विरोध जताया। इस दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलने पर फैक्ट्री इंस्पेक्टर शिवानंद लगुरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि फ़ैक्टरी विभाग और संबंधित प्रबंधन इस मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे की वजहों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। इस बीच, परिवार के सदस्य न्याय, मुआवज़े और नौकरी की अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। फ़ैक्टरी विभाग और संबंधित प्रबंधन ने परिवार को अश्वासन देने का काम किया है।

इसे भी पढ़े- Biomedical waste वेस्ट जलाने के विवाद में हुए केस का फैसला आज : जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी को धनबाद कोर्ट से मिली जमानत

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment