Bokaro Steel Plant के भीतर संचालित बोकारो पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड यानी बीपीएससीएल के कोल हैंडलिंग प्लांट में काम के दौरान यूटिलिटी पावर टेक लिमिटेड कम्पनी में काम करने वाले ठेका कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और साथी कर्मियों ने बीजीएच में हंगामा करते हुए Bokaro Steel Plant और सरकार से मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार दुग्धा निवासी Bokaro Steel Plant के ठेका कर्मी शिव शंकर हेम्ब्रम बीपीएससीएल के कोल हैंडलिंग प्लांट में कार्यरत थे। बुधवार को काम के दौरान अचानक हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

साथी मजदूरों का आरोप है कि पाइपलाइन से जुड़े कार्य के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद घायल कर्मी को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल यानी बीजीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि हर साल इन फैक्ट्रियों में न जाने कितने मजदुरों की जान जाती है, और सरकार बस मुवअजा देकर इन गरिब परिवार की सहरा बनती है ।
मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और साथी कर्मी बड़ी संख्या में बीजीएच पहुंच गए। परिजनों ने मृतक के आश्रित को नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए विरोध जताया। इस दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
घटना की सूचना मिलने पर फैक्ट्री इंस्पेक्टर शिवानंद लगुरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि फ़ैक्टरी विभाग और संबंधित प्रबंधन इस मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे की वजहों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। इस बीच, परिवार के सदस्य न्याय, मुआवज़े और नौकरी की अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। फ़ैक्टरी विभाग और संबंधित प्रबंधन ने परिवार को अश्वासन देने का काम किया है।





