Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसडीपीओ Ajit Kumar Bimal ने बाघमारा थाना का वार्षिक रूटीन का किया निरीक्षण

एसडीपीओ Ajit Kumar Bimal ने बाघमारा थाना का वार्षिक रूटीन का किया निरीक्षण
---Advertisement---

बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी Ajit Kumar Bimal ने आज बाघमारा थाना का वार्षिक रूटीन निरीक्षण किया। इस दौरान Ajit Kumar Bimal ने थाने के अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था और रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत में एसडीपीओ Ajit Kumar Bimal को थाने के जवानों द्वारा सम्मान गार्ड दिया गया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित जवानों के टर्न-आउट की जांच की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार बिमल ने  पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को क्षेत्र में मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ​एसडीपीओ ने बाघमारा थाना भवन और परिसर का भ्रमण किया।

उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली और साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वार्षिक रूटीन निरीक्षण के क्रम में आज बाघमारा थाना का निरीक्षण किया गया। यहाँ का रख-रखाव काफी बेहतर और उत्कृष्ट पाया गया है। इस सराहनीय कार्य के लिए थाना प्रभारी और सभी कर्मियों का मनोबल बढ़ाने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय से पुरस्कार की अनुशंसा की जाएगी। ​निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना सिस्ता के तहत आने वाले सभी प्रकार की संचिकाओं और विभिन्न रजिस्टरों की गहनता से जांच की।अजीत कुमार बिमल ने कहा कि हम लोग हर साल  निरीक्षण करते है, फिर उसमें जो भी त्रुटी होती है उसको  हम लोग उसे जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश करते है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहाँ के अभिलेखों को बेहतर ढंग से अद्यतन अपडेट रखा गया है। इसके बावजूद, जांच के दौरान जो भी छोटी-मोटी कमियां या त्रुटियां पाई गई हैं, उन्हें अंकित कर लिया गया है। उन कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने और सुधार लाने का कड़ा निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया है।

इसके बावजूद, जांच के दौरान जो भी छोटी-मोटी कमियां या त्रुटियां पाई गई हैं, उन्हें अंकित कर लिया गया है। उन कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने और सुधार लाने का कड़ा निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना सिस्ता के तहत आने वाले सभी प्रकार की संचिकाओं और विभिन्न रजिस्टरों की गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहाँ के अभिलेखों को बेहतर ढंग से अद्यतन अपडेट रखा गया है।

इसे भी पढ़े – RJD नेताओं ने कांग्रेस प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप : कहा – के. राजू  बिकाउ आदमी है !

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment