Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

RJD नेताओं ने कांग्रेस प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप : कहा – के. राजू  बिकाउ आदमी है !

On: June 19, 2026 12:54 PM
Follow Us:
RJD नेताओं ने कांग्रेस प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप : कहा - के. राजू  बिकाउ आदमी है !
---Advertisement---

राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन में अंदरूनी खींचतान और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। RJD नेताओं ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रभारी के. राजू के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने RJD नेताओं  पर कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव वर्मा को वोट नहीं देने का आरोप लगाया था, अब RJD नेताओं  की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

add

आरजेडी विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने कांग्रेस प्रभारी के. राजू पर निशाना साधते हुए कहा कि “चोर मचाए शोर” वाली कहावत उन पर बिल्कुल सटीक बैठती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद संदेह के घेरे में है और अब यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी किस तरह की राजनीति कर रही है।

सुरेश पासवान ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव वर्मा को एक साथ भोजन करते देखा गया था। उनके अनुसार, इससे दोनों के बीच नजदीकियों का संकेत मिलता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक तरफ इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने का दावा करती है, जबकि दूसरी ओर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के साथ भी संबंध बनाए हुए है और अब आरजेडी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

नेता सुरेश पासवान कहा कि चुनाव के दिन कांग्रेस नेता और  बीजेपी विधायक के साथ  एक ही  पल्टे में नाश्ता कर रहे थे इसका क्या मतलब हुआ,कांग्रेस दोनों तरफ खेल करती है , ये उपर – उपर बीजेपी से भी  मिली हुई है, अब आरजेडी को ये पता चल गया कि कांग्रेस कितने चाल में चलता है। दोनों मिलकर आरजेडी को बदनाम करने के लिए बयान बाजी करते है,आज पता चल  गया कि कांग्रेस दोनों तरफ मिली हुई है, कभी कहते है कि महागठबंधन में है और घुमते  बिजेपी के साथ नजर आते है।  जो भी दाल में काला है वो के. राजू के  कारण है, नेता सुरेश पासवान आगे कहा कि हमको तो लग रहा है बिकाउ आदमी है ।

इसे भी पढ़े – Mayor Sanjeev Singh के समर्थक सुमन सिन्हा पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप तेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoga) दिवस पर लोग कर रहे है योग : भारत को निरोगी बनाने की ओर सराहनीय कदम

अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoga) दिवस पर लोग कर रहे है योग : भारत को निरोगी बनाने की ओर सराहनीय कदम

राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन (Grand Alliance) में बयानबाजी जारी: राधा कृष्ण किशोर ने कहा- के. राजू सर अगर प्रभारी हुए है तो अपने गुण और ईमनदारी से

राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन (Grand Alliance) में बयानबाजी जारी: राधा कृष्ण किशोर ने कहा- के. राजू सर अगर प्रभारी हुए है तो अपने गुण और ईमनदारी से

झारखंड में 24 जिला में राजद का चौपाल (Chaupal) यात्रा : RJD युवा प्रदेश ने कहा- PM विदेश जाकर चॉकलेट बांट रहे है

झारखंड में 24 जिला में राजद का चौपाल (Chaupal) यात्रा : RJD युवा प्रदेश ने कहा- PM विदेश जाकर चॉकलेट बांट रहे है

अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजा (compensation) के लेकर दर -दर भटक रहे है रैयत : दस साल से नहीं मिल पा रहा है मुआवजा

जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजा (compensation) को लेकर दर -दर भटक रहे है रैयत : दस साल से नहीं मिल पा रहा है मुआवजा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया समीक्षा meeting : स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर किया गया चर्चा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया समीक्षा meeting : स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर किया गया चर्चा

Leave a Comment