Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Mayor Sanjeev Singh के समर्थक सुमन सिन्हा पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप तेज

On: June 18, 2026 8:40 PM
Follow Us:
Mayor Sanjeev Singh के समर्थक सुमन सिन्हा पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप तेज
---Advertisement---

धनबाद कोयलांचल में सिर्फ तापमान ही नहीं, सियासत का पारा भी लगातार चढ़ रहा है। जो नेता कभी एक ही राजनीतिक धारा में साथ-साथ नजर आते थे, आज वे आमने-सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र के जमुआटांड़ में Mayor Sanjeev Singh  के समर्थक सुमन सिन्हा पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। घटना को लेकर सिंह मेंशन की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिससे बाघमारा की राजनीति में तापमान बढ़ गया है।कोयलांचल की सियासत में एक बार फिर संग्राम छिड़ गया है। कभी एक ही राजनीतिक मंच पर नजर आने वाले चेहरे अब एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र के जमुआटांड़ में Mayor Sanjeev Singh के करीबी समर्थक सुमन सिन्हा पर हुए कथित जानलेवा हमले ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। इस घटना के बाद Mayor Sanjeev Singh का सिंह मेंशन खुलकर मैदान में उतर आया है और बाघमारा की राजनीति में आरोपों का नया दौर शुरू हो गया है।

मेयर संजीव सिंह बाघमारा के माटिगढ़ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए थे। संजीव सिंह का जोरदार स्वागत हुआ था। इसी दौरान सुमन सिन्हा भी प्रमुख रूप से सक्रिय नजर आए। बुधवार शाम को सुमन सिन्हा अपने दो साथी के साथ कार से धनबाद आ रहा था।इसी दौरान जमुआटाड़ बाइक सवार नकाबपोश ने हमला कर दिया।कार किसी तरह तेजी से लेकर पीड़ित भागकर जान बचाया। बरोरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

घटना के बाद सिंह मेंशन की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है । मेयर संजीव सिंह के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम ने बिना नाम लिए राजनीतिक विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बाघमारा में लोगों को अपनी स्वतंत्र राय रखने तक की आजादी नहीं है और विरोधियों को डराने का माहौल बनाया जा रहा है। सिद्धार्थ गौतम ने साफ शब्दों में कहा कि सिंह मेंशन की बढ़ती लोकप्रियता से कुछ लोग परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि समर्थकों पर हमले करवाकर राजनीतिक प्रभाव को कम नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं, उन्होंने बाघमारा के मौजूदा हालात की तुलना पश्चिम बंगाल की है ।
पुलिस मामले की जाँच करें,हमले के पीछे जो लोग है उसपर कार्रवाई करे।

इसे भी पढ़े – जिला परिषद अध्यक्ष Sharda Singh पहुंची आज DRM ऑफिस: गर्भवति महिला को धक्का देने मामले को लेकर लिया संज्ञान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, आज की कार्यवाही स्थगित अगली कार्यवाही 10 अगस्त को, 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, आज की कार्यवाही स्थगित अगली कार्यवाही 10 अगस्त को, 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

Leave a Comment