Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध शराब (illegal liquor)तस्करी में चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता :408 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

On: June 20, 2026 1:13 PM
Follow Us:
अवैध शराब (illegal liquor)तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई :408 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
---Advertisement---

चतरा पुलिस ने अवैध शराब (illegal liquor)  तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 408 बोतल illegal liquor के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के हरहद गांव निवासी सोनू कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक हुंडई कार को भी जब्त कर लिया है। यह जानकारी बुधवार को सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा से illegal liquor की बड़ी खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने चतरा-गया मुख्य मार्ग स्थित संघरी घाटी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध हुंडई कार को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 17 पेटियों में छिपाकर रखी गई कुल 408 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। मौके पर ही तस्कर सोनू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शराब की खेप को बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही जब्त शराब और वाहन को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में शराब तस्करी के कई मामलों का खुलासा हुआ है, जिससे इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

READ ALSO – PM-VBRY योजना को लेकर के शौर्य सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन: विकसित भारत योजना को सफल बनाने पर चर्चा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment