Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

RPF ने दो नाबालिग बच्चों को किया (rescues) रेस्क्यू : प्रेम – प्रसंग में लड़की को ले जा रहा था लड़का

On: June 21, 2026 5:09 PM
Follow Us:
RPF ने दो नाबालिग बच्चों को किया (rescues) रेस्क्यू : प्रेम - प्रसंग में लड़की को ले जा रहा था लड़का
---Advertisement---

मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर शालीमार – लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ ने दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू (rescues)  किया गया है। इनमें एक लड़का और एक लड़की है। रेस्क्यू (rescues) किए दोनों नाबालिक की उम्र महज 16 साल है। ये दोनों अपने घर से भाग कर मजदूरी करने के लिए मुंबई जा रहे थे। ये नाबालिक बच्चे चक्रधरपुर के रहने वाले हैं। इन्हें मजदूरी करने के लिए युवक के बड़े भाई के द्वारा महाराष्ट्र की फैक्ट्रियों में कार्य कराने के लिए बुलाया गया था। संदेह यह भी है कि दोनों नाबालिग हैं और प्रेम – प्रसंग में लड़का लड़की को अपने साथ ले जा रहा था। वहीं इसकी सूचना मिलने पर रविवार की सुबह जिला बाल संरक्षण और डालसा के प्रतिनिधि यहां के आरपीएफ थाना पहुंचे और जरूरी कार्रवाई करने के दौरान के रेस्क्यू (rescues)  किया गया है।

add

जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म परिसर पर कार्यरत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा निगरानी करते समय चेकिंग के दौरान शक के आधार पर दोनों बच्चे को रेस्क्यू किया गया। इनके पास से चक्रधरपुर से लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन के दो टिकट, आधार कार्ड और अन्य सामान मिले। उसके बाद दोनों के आधार कार्ड की जांच की गई। जिससे पता चला कि दोनों नाबालिग हैं। उसके बाद इसकी जानकारी जिला बाल संरक्षण केंद्र और डालसा को दी गई। सूचना प्राप्त मिलते है जिला बाल संरक्षण केन्द्र और डालसा के टीम द्वारा दोनों की थाने में ही काउंसिलिंग प्रक्रिया की गयी। डालसा के पी.एल.वी. अशोक महतो ने दोनों नाबालिग से बात की और इन बच्चों को आगे की पढ़ाई करने के लिए समझाया।

वहीं मौके पर एस्पायर संस्था की मंजू सवैया के द्वारा पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच प्रेम – प्रसंग है। साथ ही दोनों भागकर साथ रहने और रोजगार की नीयत से मुंबई जा रहे थे। जबकि मौके पर बाल संरक्षण विभाग के प्रोटेक्शन अधिकारी डॉ. कृष्णा कुमार तिवारी ने बताया कि इन दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति, चाईबासा को सुपुर्द कराई जाएगी। तत्पश्चात उक्त बच्चों के लिए पुर्नवास हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही स्पोंसरशिप योजना के तहत 4 हजार रूपये प्रति माह देने के लिए निर्णय लिया जायेगा। इस मौके पर रेलवे चाइल्ड हेल्प लाईन, चक्रधरपुर के फणींद्र बड़ाईक एवं मनोज दास, डालसा के जेराई हेंब्रम, अनिल महतो, एस्पायर की मंजू सवैया के अलावा आरपीएफ की टीम मौजूद थी।

इसे भी पढ़े – NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में सुरक्षा कड़े इंतजाम : रांची में भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, आज की कार्यवाही स्थगित अगली कार्यवाही 10 अगस्त को, 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, आज की कार्यवाही स्थगित अगली कार्यवाही 10 अगस्त को, 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

बाघमारा में धनबाद मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, जन्मदिन समारोह बना चर्चा का केंद्र

बाघमारा में धनबाद मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, जन्मदिन समारोह बना चर्चा का केंद्र

रांची से देवघर तक खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 1300 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर, खोया और घी जब्त

रांची से देवघर तक खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 1300 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर, खोया और घी जब्त

झारखंड छात्र आंदोलन: 13वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंचा संघर्ष, प्रतिनिधिमंडल घोषित, अब खुली या बंद कमरे की वार्ता पर टिकी निगाहें

झारखंड छात्र आंदोलन: 13वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंचा संघर्ष, प्रतिनिधिमंडल घोषित, अब खुली या बंद कमरे की वार्ता पर टिकी निगाहें

Leave a Comment