Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

On: June 27, 2026 1:53 PM
Follow Us:
नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली
---Advertisement---

झारखंड के मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन ने जब से नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign ) को बढ़ावा दिया है, तब से झारखंड के सभी जिलों में नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign ) का असर दिखने लगा है, मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए राज्यव्यापी (Drug-free campaign ) के समापन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को एक विशाल मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकाली गई इस रैली को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला प्रशासन के पदाधिकारी-कर्मी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम नागरिक शामिल हुए। पूर्वी सिंहभूम जिले में 10 जून से 26 जून तक चलाए गए मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता अभियान का समापन मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली के साथ किया गया।

समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकाली गई इस रैली में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उपायुक्त ने नशापान से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम केवल कानून के बल पर संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।

गौरतलब है कि अभियान के दौरान जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में रैली, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी और शपथ ग्रहण जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

READ ALSO – पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment