कुख्यात गैंगस्टर (gangster) प्रिंस खान का आतंक देश में ही नहीं बल्की विदेशों में भी फैलते जा रहा है, gangster के गैंग के गुर्गे रंगदारी वसूलने के लिए शिकार की तलाश में रेकी कर रहे हैं। हाल ही में, गैंग ने रांची के हटिया इलाके में एक व्यापारी से ₹5 करोड़ की मांग की और पैसे न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। gangster प्रिंस खान के नाम पर की गई यह रंगदारी की मांग हटिया, रांची के ओबेरिया रोड स्थित चांदनी चौक के निवासी उमाशंकर सिंह से की गई थी। सिंह ने इस मामले में जगन्नाथपुर थाने में FIR दर्ज कराई है। व्यापारी को एक विदेशी नंबर से सोसल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज और ऑडियो कॉल लगातार जा रहे थे, जिनमें उनके पूरे परिवार को जान से मारने की चेतावनी दी गई थी।

FIR के अनुसार, कॉस्मेटिक सामान और देसी शराब की पैकेजिंग का कारोबार करने वाले उमाशंकर सिंह को 24 जून की आधी रात के करीब एक बजे सोसल ऐप पर मैसेज मिला। बताया जा रहा है कि जिस नम्बर से मैसेज भेज कर धमकी दी जा रहाी है वो नम्बर दुबई का पता चल रहा है। व्यापारी पर मैसेज भेजने वाले ने खुद को प्रिंस खान का साथी बताया और ₹5 करोड़ की मांग की, साथ ही पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सिंह ने गहरा अपना डर जाहिर करते हुए कहा कि रंगदारी मांगने वाले के पास उनकी दिनचर्या और परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी। उन्होंने WhatsApp चैट के स्क्रीनशॉट और ऑडियो कॉल की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। सिंह ने बताया कि कॉल करने वालों के पास उनके रोज़ के शेड्यूल की पल-पल की जानकारी थी, मैसेज में उनकी गाड़ियों और बिजनेस की जगहों के बारे में भी खास बातें बताई गई थीं।
इसके अलावा, उनके मंदिर जाने के समय और रास्ते की जानकारी भी भेजी गई थी। इस घटना के बाद, व्यापारी को शक है कि कोई साथी या स्थानीय व्यक्ति अपराधियों के लिए रेकी कर रहा है और दुबई से चल रहे गैंग को उनके घर-परिवार की छोटी-छोटी बातें भी बता रहा है। पूरा परिवार डर के साये में जी रहा है, क्योंकि उन्हें पता है कि अपराधी उनकी हर हरकत पर नज़र रखे हुए हैं। डर के कारण घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
इसे भी पढ़े – कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प – तड़प कर तोड़ा दम





