Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नशा तस्करों (smugglers) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान सफल, 912 किलोग्राम पोस्ता भूसी बरामद

On: June 28, 2026 6:05 PM
Follow Us:
नशा तस्करों (smugglers) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान सफल, 912 किलोग्राम पोस्ता भूसी बरामद
---Advertisement---

चतरा जिले में नशा तस्करों (smugglers)  के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के होसिर गांव में छापेमारी कर 912 किलोग्राम डोडा (पोस्ता भूसी) बरामद किया है। तस्करों (smugglers) से बरामद डोडा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।नशा तस्करों (smugglers) के संबंध में  को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लावालौंग थाना क्षेत्र के होसिर गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गांव निवासी जंगाली गंझू के घर से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी जंगाली गंझू मौके से फरार हो गया।

उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। एसडीपीओ ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद डोडा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी। इसके लिए तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में लावालौंग थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव सहित जिला बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने इसे जिले में नशा तस्करी के खिलाफ हाल के दिनों की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक बताया है।

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध कारोबार की जानकारी हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

READ ALSO – मलेरिया (Malaria) का लगातार बढ़ रहा है प्रकोप,स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे विधायक संजीव सरदार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment