जमशेदपुर के पोटका प्रखंड में मलेरिया (Malaria) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कई गांव इसकी चपेट में हैं और ब्रेन मलेरिया (Malaria) से एक ग्रामीण की मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच पोटका विधायक संजीव सरदार ने मोर्चा संभालते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रभावित गांवों का दौरा किया तथा अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर कई Malaria को लेकर अहम निर्देश दिए। इसी बीच पोटका विधायक संजीव सरदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

इसके बाद वे मलेरिया प्रभावित गांवों में पहुंचे और ब्रेन मलेरिया से जान गंवाने वाले सानग्राम गांव के लखी सरदार के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। सीएचसी में आयोजित आपात बैठक में विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रभावित गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने, ग्रामीणों की जांच करने और आवश्यक दवाओं का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही डीडीटी पाउडर का व्यापक छिड़काव और लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है ।
विधायक ने अन्य प्रखंडों से अतिरिक्त स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने, टाटा स्टील के सहयोग से मच्छरदानी वितरण कराने और एक-दो दिनों के भीतर डीडीटी छिड़काव शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहत और बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका के कुछ क्षेत्र मलेरिया जोन बन चुके हैं और सभी विभागों को मिलकर समन्वित तरीके से काम करना होगा, ताकि जल्द से जल्द पोटका को मलेरिया मुक्त बनाया जा सके।
READ ALSO –राष्ट्रीय (National) पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत, देश में निरोगता की एक नई शुरूआत





