Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हॉस्पिटल (Raj hospital) में इलाज के दौरान एक युवक की मौत, झारखंड की राजनीति में हलचल

On: July 4, 2026 2:58 PM
Follow Us:
हॉस्पिटल (Raj hospital) में इलाज के दौरान एक युवक की मौत, झारखंड की राजनीति में हलचल
---Advertisement---

रांची के राज हॉस्पिटल ( Raj hospital) में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजन पहले ही अस्पताल (Raj hospital) प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा चुके हैं। अब इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अस्पताल (Raj hospital प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

राजद के युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ महीने पहले सड़क दुर्घटना में 1 न राजू कुमार रंजन को इलाज के लिए राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका दावा है कि युवक की स्थिति गंभीर नहीं थी और मुख्य रूप से उसका पैर फ्रैक्चर हुआ था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पहले सिर की चोट का उपचार किया और बाद में पैर का ऑपरेशन किया।

रंजन यादव ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद युवक के पैर में संक्रमण हो गया, जो लगातार बढ़ता गया और अंततः उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि परिजनों ने संक्रमण के डर से मरीज को अस्पताल में ही रखा था, लेकिन वहीं संक्रमण फैल

राजद नेता ने यह भी आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बानद डॉक्टर नियमित रूप से मरीज को देखने नहीं आते थे और समय रहते बेहतर इलाज के लिए रेफर भी नहीं किया गया। उनके मुताबिक, मृतक के परिवार ने इलाज के लिए करीब 16 लाख रुपये खर्च किए, यहां तक कि जमीन बेचनी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद युवक की जान नहीं बच सकी।

रंजन यादव ने दावा किया कि राज हॉस्पिटल के खिलाफ इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। उन्होंने एक गर्भवती महिला के मामले का भी जिक्र किया, जिसमें कथित रूप से गलत मेडिकल रिपोर्ट दिए जाने का आरोप लगाया।

राजद ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और इलाज करने वाले डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपने की भी बात कही है।

इसे भी पढ़े – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Sadak Yojana) ठप! पहली बारिश में कटकर बह गई सड़क

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

पक्की सड़क(paved road) की उम्मिद आखिर किस करना है? दुमका के रंगालिया पंचायत के लोगों का सवाल

पक्की सड़क(paved road) की उम्मिद आखिर किस करना है? दुमका के रंगालिया पंचायत के लोगों का सवाल

लोकसभा और राज्यसभा में MMDR संशोधन बिल 2026 पर बवाल, झारखंड में पक्ष- विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप शुरू

लोकसभा और राज्यसभा में MMDR संशोधन बिल 2026 पर बवाल, झारखंड में पक्ष- विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप शुरू

मिलादुन्नबी(Milad-un-Nabi) पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर लोहरदगा में शांति समिति की बैठक

मिलादुन्नबी(Milad-un-Nabi) पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर लोहरदगा में शांति समिति की बैठक

जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी (religious remark) को लेकर भारी बवाल, दुसरे गुट के लोगों ने भूदेव यादव के घर में घूस कर किया तोड़ -फोड़

जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी (religious remark) को लेकर भारी बवाल, दुसरे गुट के लोगों ने भूदेव यादव के घर में घूस कर किया तोड़ -फोड़

JMM कार्यकर्तायों (JMM workers) का मारपीट और बदसलूकी का विडियो वायरल, राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर उठा सवाल

JMM कार्यकर्तायों (JMM workers) का मारपीट और बदसलूकी का विडियो वायरल, राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर उठा सवाल

Leave a Comment